कन्नूर के एस. एन. कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभागीय शोधर्थियों की सहभागिता और प्रपत्र प्रस्तुतिकरण
दिनांक 24 जुलाई 2024 बुधवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा और कर्नाटक राज्य विश्वविद्यालय कॉलेज हिंदी प्राध्यापक संघ, बेंगलूरु के संयुक्त तत्वावधान में कन्नूर के एस एन कॉलेज के हिंदी विभाग में ‘भाषा, संस्कृति और साहित्य का अंतर्संबंध’ विषय पर विचार, चिंतन और मनन के उद्देश्य से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कालिकट विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर सुरेन्द्रन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भाषा, संस्कृति और साहित्य में गहरा अंतर्संबंध है। भाषा भावों की अभिव्यक्ति के लिए तथा संस्कृति हमारी परंपराओं और सभ्यता के विकास लिए तथा साहित्य जीवन निर्माण के लिए तीनों गहरे अंतर्संबंधों से जुड़े हुए हैं, जिन्हें हमें धरातल पर उतारने की कोशिश करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप केंद्रीय हिंदी संस्थान (आगरा) मैसूर केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रोफेसर योगेन्द्र मिश्र ने सहभागिता प्रदान की। मुख्य वक्ताओं में CUSAT कोच्चि की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्षा प्रोफेसर के वनजा, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के विभा...