Posts

पीएच. डी. शोधार्थियों की सत्रांत खुली प्रस्तुति (End Semester Open Presentation of Ph. D.)

Image
06 नवंबर 2024, हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में शोध मंच के अंतर्गत  विभाग के पीएचडी शोधार्थियों द्वारा सत्रांत खुली प्रस्तुति हुई जो इस प्रकार है-  1. जयलक्ष्मी साहू (7 वीं खुली प्रस्तुति) - ‘कुलभूषण का नाम दर्ज कीजिए उपन्यास का तथ्य विश्लेषण’ 2. बाबूलाल उरांव (द्वितीय खुली प्रस्तुति)- ‘हिन्दी तथा कुँड़ुख़ शब्द: समानताएँ एवं असमानताएँ ’ 3. प्रियंका जवंजाल (द्वितीय खुली प्रस्तुति)- ‘पत्रकारिता का अर्थ, परिभाषा, स्वरूप एवं प्रयोजन’ 4. घनश्याम कुमार (द्वितीय खुली प्रस्तुति)- ‘हिंदी पत्रकारिता के विकास में संस्थाओं की भूमिका’ 5. मनोज बिस्वास (प्रथम खुली प्रस्तुति)- ‘हिंदी बंगला उपन्यासों में आदिवासी जीवन के विविध आयामों का तुलनात्मक अध्ययन की रूपरेखा’  

पीएच. डी. शोधार्थियों की सत्रांत खुली प्रस्तुति (End Semester Open Presentation of Ph. D.)

Image
दिनांक 23अक्तूबर 2024, हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में शोध मंच के अंतर्गत विभागीय शोधार्थियों ने शोध सत्रांत खुली प्रस्तुति दी। इस दौरान शिक्षकों और शोधार्थियों का सवाल-जवाब और वार्तालाप हुआ।  प्रस्तुति करने वाले शोधार्थियों की सूची इस प्रकार हैं- 1. योयी जामो (द्वितीय खुली प्रस्तुति) -  “भाषा और समाज का अंतः संबंध”  2. घनश्याम कुमार (प्रथम खुली प्रस्तुति)- “शोध अध्ययन की रूपरेखा :  बिहार राष्ट्रभाषा परिषद की पत्रिका ‘परिषद पत्रिका का हिन्दी साहित्य में अवदान’ के संदर्भ में”  3. कल्पना (प्रथम खुली प्रस्तुति)- “21 वीं सदी के प्रमुख उपन्यास में बदलता- परिदृश्य :  रूपरेखा”  4. प्रदुन कुमार (प्रथम खुली प्रस्तुति- “हिन्दी उपन्यासों में चित्रित नौकरी- पेशा जीवन की रूपरेखा व संभावित अध्ययन योजना” 5. जयलक्ष्मी साहु- “सांप्रदायिकता से उपजी समस्याएँ” 6. शर्ली थॉमस- “रूपसिंह चंदेल की कहानियों में मानवतावादी संदेश”  रिपोर्ट लेखन- योयी जामो, शोधार्थी, हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय

हिंदी पखवाड़ा समारोह, 2024

Image
दिनांक 03 अक्तूबर 2024,  केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी प्रकोष्ठ और हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 14.09.2024 से 03.10.2024 तक हिंदी पखवाड़ा समारोह 2024 आयोजित किया गया । हिन्दी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 14 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में किया गया । उद्घाटन समारोह में केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी डॉ. अनीश कुमार टी के और हिंदी अनुवादक श्रीमती अमिता एस ने भाग लिया । केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर 2024 तक आयोजित किया गया । समारोह के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए तथा केरल भर के हाईस्कूल, प्लस टू, स्नातक तथा परास्नातक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं । विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं का समन्वयक सहायक आचार्य डॉ. राम बिनोद था, सीयूके कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित हिंदी प्रतियोगिताओं का समन्वयक हिन्द...

'हमारा पुस्तकालय' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Image
दिनांक 25 सितंबर 2024 को हिन्दी विभाग, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा समारोह 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का विषय 'हमारा पुस्तकालय' रहा, जिसमें परास्नातक के 21 प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं विचारों की ओजस्विता के साथ भाग लिया। इस आयोजन के  संयोजक हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य  डॉ. राम बिनोद रे रहे एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनु ने पुस्तकालय संबंधी सकारात्मकता की ओर ध्यान खींचा और किसी विषय संबंधित तथ्यों को पुस्तकालय से जानने के लिए जानकारी दी।  निर्णायक की भूमिका इस मुकाबिले में शोधार्थी प्रगति, मनोज बिस्वास एवं योयी जामो ने अपनी पूरी विवेकशीलता के साथ निभायी। स्पर्धा में शामिल विद्यार्थियों में प्रथम स्थान प्रत्युषा प्रमोद, द्वितीय छात्र नन्दकिशोर एवं तृतीय स्थान छात्रा विनिता  ने प्राप्त किया।  इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा हासिल विश्वविद्यालयी पुस्तकालय की उपयोगिता के साथ- साथ बहुत सारी कमियों को भी उजागर किया जाना था, जिनमें रीडिंग रूम, साइबर लाइब्रेरी,पुस्तकों की बहुतायत मात्रा में उपलब्धता के ...

हर्षोल्लसित ओणम 2024

Image
  11 सितंबर 2024, हिन्दी विभाग केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शिक्षक और छात्रों के सम्मिलन में ओणम महापर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थिरुवादिरा नृत्य, ओणम सद्य, पोक्कुलम, म्यूज़िकल चेयर आदि आकर्षण के केंद्र थे।   शोधार्थी घनश्याम कुमार ने मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए सर्वप्रथम ओणम उत्सव के बारे में बताते हुए स्वागत भाषण के लिए वरिष्ठ आचार्य प्रो.(डॉ) तारु.एस पवार सर को मंच पर आमंत्रित किया। विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) मनु के साथ विभाग के अन्य सदस्य डॉ.धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. सुप्रिया पी मैम और  छात्र-छात्राओं तथा शोधार्थियों का सहर्ष स्वागत किया। सभी को बधाई देने के साथ शिक्षक धर्म का पालन करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार समय विलंब के उदाहरण के माध्यम से समय के महत्व को समझते हुए बताया कि कार्यक्रम का समय पर होना आवश्यक होता है तथा सभी का होना भी अनिवार्य है।  अध्यक्षीय वक्ततव्य के विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) मनु सर को मंच पर आमंत्रित किया। प्रो.(डॉ) मनु सर ने कार्यक्रम में  बताया कि खुशी का समय है, सभी का होना चाहिए था। आगे ...