Posts

हर्षोल्लसित ओणम 2024

Image
  11 सितंबर 2024, हिन्दी विभाग केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शिक्षक और छात्रों के सम्मिलन में ओणम महापर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थिरुवादिरा नृत्य, ओणम सद्य, पोक्कुलम, म्यूज़िकल चेयर आदि आकर्षण के केंद्र थे।   शोधार्थी घनश्याम कुमार ने मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए सर्वप्रथम ओणम उत्सव के बारे में बताते हुए स्वागत भाषण के लिए वरिष्ठ आचार्य प्रो.(डॉ) तारु.एस पवार सर को मंच पर आमंत्रित किया। विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) मनु के साथ विभाग के अन्य सदस्य डॉ.धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. सुप्रिया पी मैम और  छात्र-छात्राओं तथा शोधार्थियों का सहर्ष स्वागत किया। सभी को बधाई देने के साथ शिक्षक धर्म का पालन करते हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार समय विलंब के उदाहरण के माध्यम से समय के महत्व को समझते हुए बताया कि कार्यक्रम का समय पर होना आवश्यक होता है तथा सभी का होना भी अनिवार्य है।  अध्यक्षीय वक्ततव्य के विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) मनु सर को मंच पर आमंत्रित किया। प्रो.(डॉ) मनु सर ने कार्यक्रम में  बताया कि खुशी का समय है, सभी का होना चाहिए था। आगे ...

शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘जुगनू’ कार्यक्रम आयोजित

Image
05 सितंबर 2024, हिंदी विभाग, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शोधार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘जुगनू’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों ने अपने हाथ से बने हुए उपहार को विभाग के सभी सदस्यों को भेंट किया और उसके बाद केक काटा गया। शोधार्थी घनश्याम कुमार ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाते हुए परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) मनु सर को मंच पर आमंत्रित करते हुए उनके अनुभवों को सभी के समक्ष रखने का निवेदन किया। प्रो.(डॉ) मनु सर ने अपने संघर्षों को बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 36 वर्षों के जीवन काल के अनुभव को साझा किया। वरिष्ठ आचार्य प्रो.(डॉ) तारु.एस पवार सर ने अल्प समय में कार्यक्रम आयोजित करने के संदर्भ में सभी छात्राओं एवं शोधार्थिओं का उत्साह वर्धन किया। उनका मानना हैं  कि जीवन में सफलता का एक ही मूल मंत्र है समय पर कार्य करना इसके साथ अपने विश्वविद्यालयी जीवन को याद करते हुए लाइब्रेरी के महत्व को बताया।  डॉ. सुप्रिया पी मैम ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने शोध निदेशक प्रो. आर.सुरेंद्रन को नमन...

एम.ए. प्रथम वर्ष के लिए हिन्दी विभाग में आयोजित 'नुमूदार' फ्रेशर्स डे कार्यक्रम

Image
23 अगस्त 2024 केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में एम.ए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए फ्रेशर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरंभ में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों रैंप वॉक के माध्यम से कक्षा में आए। मंच पर डॉ. मनु सर, डॉ . तारू एस पवार सर, डॉ सीमा मेैम, डॉ.राम बिनोद रेय सर, डॉ धर्मेन्द्र प्रताप सिंह सर और सुप्रिया मैम भी उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों से बात किया और उसके बाद प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपना- अपना परिचय किया । आगे खेल शुरू किया । उसके बाद प्रथम वर्ष के छात्रों का नृत्य था। सभी शिक्षकों ने खेल किया और नृत्य भी किया। एम.ए द्वितीय वर्ष के छात्रों का गाना और नृत्य भी था। उसके बाद मनु सर ने नृत्य किया राम बिनोद रेय सर ने गाना गया और सुप्रिया मैम भी गाना गाया। दोपहर के भोजन के बाद कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुआ। सुप्रिया मैम का खूबसूरत नृत्य भी था। फिर उसके बाद खेल चले गयी थी। आखिर कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी इलियास मोहम्मद ने किया। प्रस्तुति- देवनन्दा, एम. ए. तृतीय सेमेस्टर 

हिन्दी परिषद के अंतर्गत प्रेमचंद केन्द्रित पोस्टर निर्मित कार्यक्रम

Image
 07 अगस्त 2024, हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हिन्दी परिषद के संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अंतर्गत प्रेमचंद के जीवनी और साहित्य पर केन्द्रित पोस्टर निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके कुछ छवियाँ इस प्रकार हैं- 

हिन्दी परिषद के अंतर्गत उपन्यास केन्द्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Image
21 अगस्त 2024, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा पर केंद्रित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शोधार्थी मनोज कुमार सिंह और इलियास मोहम्मद ने संचालन का उत्तरदायित्व संभाला। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनु और विभाग के सहायक आचार्य डॉ   धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रो. तारु एस. पवार , डॉ. सीमा चंद्रन और डॉ. राम बिनोद रे की मौजूदगी रही। हिन्दी परिषद के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराते हुए   तीन-तीन छात्रों के समूह में बांटकर 10 ग्रुप बनाए। इस कार्यक्रम में हिंदी उपन्यास के इतिहास-विकास पर केंद्रित 120 प्रश्न रखे गए और 2 घंटे में इन्हें हल करने का उत्तरदायित्व दिया गया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी प्रश्नों के उत्तर पर चर्चा-परिचर्चा आयोजीत की गयी।  इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी इस प्रकार हैं- 1.  अभिषेक, मंजिमा, कीर्तिराज 2.  अंजली पी के, अश्वति पी वी, देवनन्दा 3. आईशथु सदीदा, दृश्या एस, लिनी  4. फातिमा के, ...

एम. ए. प्रथम वर्ष के लिए हिन्दी विभाग में आयोजित प्रस्तावना कार्यक्रम

Image
  09 अगस्त 2024 , केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में एम. ए. प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रस्तावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शोधार्थी शर्ली थॉमस ने संचालन कार्य किया और सभी आचार्यों, छात्र-छात्राओं और शोधार्थीयों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु सर ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग के बारे में बताया। तत्पश्चात विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. (डॉ.) तारु एस. पवार ने छात्रों और शोधार्थीओं को विभाग की संकल्पना और लक्ष्य से अवगत कराया साथ ही विश्वविद्यालय के पाँच मूल मूल्यों- 1. समय की पाबंदी, 2. समावेशिता, 3. परामर्श विश्वविद्यालय, 4. आपसी सम्मान और गरिमा 5. व्यावसायिकता से परिचित कराया। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय एवं विभाग की नियमावली का परिचय दिया, और स्नातकोत्तर पदवी के पाठ्यक्रम का विश्लेषण किया जिसमें कोर्स क्रेडिट्स, प्रशिक्षण, कौशल विकास, परीक्षा पैटर्न आदि के विषय में बताया। उन्होंने छात्रों को विभाग एवं विश्वविद्यालय स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने छात्रों को कक्षा में प्रश्न पूछने ...