केरल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 04 अगस्त, 2025 को हिन्दी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग में प्रथम वर्ष स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी “शुरुआत-ए-सफर” का आयोजन किया गया था। विभागाद्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु, वरिष्ठ आचार्य प्रो. (डॉ.) तारु. एस. पवार, सहायक आचार्य डॉ. सीमा चंद्रन, डॉ. राम बिनोद राय, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. सुप्रिया पी. , राजभाषा अधिकारी डॉ. अनीश कुमार टी. के., अनुवादक दिव्या, टंकण क्लर्क आदर्श मौजूद थे। द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों और नवांगतुक शोधार्थियों को पुष्प देकर, स्वागत के साथ हुआ। प्रत्येक नवंगुतकों से अपना परिचय देने के लिए कहा गया, जिसके साथ एक टास्क जुड़ा हुआ था। इस टास्क को शोधार्थी श्राव्या वी. ने बख़ूबी पूरा किया। उसके बाद सभी आचार्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सबको प्रोत्साहित किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। मनोरंजनात्मक खेल में बलून इन द कप, पिरामिड बनाना, मोमबत्ती बुझाना जैसे विविध प्रकार के खेलों को प्रस्तूत किय...
Comments
Post a Comment