व्यक्ति के जीवन में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण- प्रो. मनु

11 सितंबर 2023, उच्च शिक्षा शोध संस्थान, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के बी. एड. कॉलेज, नीलेश्वर, केरल द्वारा बी.एड के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु उपस्थित रहे। प्रो. मनु ने गांधी जी की प्रतिमा पर फूलों की माला पहना कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सहित याद किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार पांडेय, प्रो. (डॉ.) मनु और अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात् प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए  स्वागत गीत गा कर उनका स्वागत किया। डॉ. तम्बान ने अपने वक्तव्य में प्रो. (डॉ.) मनु का स्वागत किया और इसके साथ ही, बी. एड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी शुभकामनाएं दी। 

प्रो. (डॉ.) मनु ने अपने वक्तव्य में व्यक्ति के जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही हिंदी भाषा के विषय में भी जानकारी दी। इसके बाद द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को पुष्प देकर उनका स्वागत किया। प्रथम वर्ष के  छात्र-छात्राओं ने भी अपना परिचय देते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। अंत में कॉलेज के प्राचार्य ने जीवन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए और इसके साथ ही उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रो. (डॉ.) मनु का संस्था की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रस्तुति

प्रगति

शोधार्थी,  हिन्दी विभाग, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय



 


Comments

Popular posts from this blog

दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी द्वारा पर्यावरणीय विमर्श पर मंथन : हिन्दी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग का हरित संवाद

'भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक हिन्दी' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

नॉटनल ई-पत्रिका पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन