‘अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित

                

17 फरवरी 2023, केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग द्वारा दोपहर 2.30 बजे से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ निबंध लेखन से हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ भाषण प्रतियोगिता में ‘नई शिक्षा नीति से छात्रों को लाभ’ विषय पर छात्रों ने अपने मंतव्यों को रखा। काव्य पाठ में छात्रों ने स्वरचित काव्य और हिंदी साहित्य के वीर रस के कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता का वाचन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु तथा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम बिनोद रे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनु  द्वारा स्वरचित काव्यालाप के साथ हुआ। प्रतियोगिता के परिणाम दिनांक 21 फरवरी 2023 को घोषित करने की घोषणा विभागाध्यक्ष महोदय द्वारा की गई। प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम बिनोद रे के निर्देशन में किया गया।





Comments

Popular posts from this blog

नॉटनल ई-पत्रिका पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

'भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक हिन्दी' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

'विरासत के आईने में प्रेमचंद' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन