'अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस' कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

09 दिसम्बर 2022, 

केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति (ICC), महिला प्रकोष्ठ (Women's Cell) और महिला अध्ययन केंद्र (Centre for women's Studies) द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक 'अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस' मनाया गया। इन 16 दिनों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिनमें हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता से सहभागिता की। 25 नवंबर 2022 को विवेकानंद सर्किल पर माननीय कुलपति प्रो. एच. वेंकेटेश्वरलू के अगुवाई में मानव शृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ हाथ जोड़कर स्त्री के प्रति होने वाले हिंसा के विरोध संकेत किये गए। दिनांक 29 नवंबर 2022 में एक कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी विभाग से एम. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आतिरा. के. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 02 दिसंबर 2022 कविता पाठ  में हिन्दी विभाग की एम. ए. प्रथम वर्ष छात्रा श्राव्या. वी  को तृतीय स्थान मिला। एम. ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र श्रीजेष वी. वी. को निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार मिला। 05 दिसंबर 2022 को आयोजित कैप्सन लेखन प्रतियोगिता में एम. ए प्रथम वर्ष के श्राव्या. वी और विष्णु प्रिया. पी.पी को तृतीय स्थान मिला ।07 दिसंबर 2022 को विषयगत नृत्य के प्रतियोगिता में विभाग से भाग लिए हुए एम. ए प्रथम वर्ष के तेजो लक्ष्मी के नेतृत्व में प्रियंका पति, षिन्षि प्रिया, श्रेया, आर्या, श्रीलक्ष्मी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। दिनांक 09  दिसंबर 2022 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती मेघा श्री आई. ए. एस (District Development Commissioner Kannur)  से सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट प्रस्तुति 

षिन्षि प्रिया. पी, श्राव्या. वी, श्रीजिता श्रीधरन

 एम. ए. प्रथम सेमेस्टर 

                 




Comments

Popular posts from this blog

नॉटनल ई-पत्रिका पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

'भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक हिन्दी' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

'विरासत के आईने में प्रेमचंद' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन