Posts

पाँच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘शोध और प्रकाशन की नैतिकता’ का सफलतापूर्वक आयोजित

Image
01 मार्च 2025, हिन्दी विभाग, केरल केन्द्रीय विषयाविद्यालय। ‘शोध और प्रकाशन की नैतिकता’ विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला 24 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। कार्यशाला के प्रथम दिन की शुरुआत शोधार्थी प्रगति के संचालन द्वारा हुई । इसकी शुरुआत ‘विश्वविद्यालय कुलगीत’ गीत से हुई। केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो तारु एस पवार  ने स्वागत भाषण दिया। आपने क्रमशः कार्यवाहक कुलपति और संकायाध्यक्ष प्रो. जोसफ कोइपल्लि, प्रो. डॉ मनु, प्रो. जयश्री, डॉ अनीश कुमार टी के, डॉ सीमा चंद्रन, डॉ धर्मेन्द्र,  डॉ राम बिनोद  डॉ सुप्रिया, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जुड़े सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन भी किया गया। अध्यक्षीय भाषण हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ मनु  ने दिया। आपने भविष्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं साहित्य के साथ सामंजस्य बैठाते हुए AI और plagiarism का अन्तः संबंध बताया।         इसके पश्चात कार्यवाहक कुलपति और संकायाध्यक्ष प्रो। जोसफ कोइपल्लि ने प्रकाशन का महत्व एवं उनके कार्यों को समझाया। आपने AI और नैतिकता क...